भागलपुर, फरवरी 3 -- पीरपैंती प्रखंड के दो पैक्सों में धान की अधिप्राप्ति फिर से शुरू कर दी गई है। बीसीओ आशीष कुमार ने बताया कि शादी सीमानपुर एवं राजगांव पैक्स में धान खरीदारी पैक्स अध्यक्ष द्वारा की जाने लगी है। हालांकि अभी भी एफआरके नहीं दिया गया है, जिससे मुश्किलें आ रही हैं। बावजूद इसके पैक्सों ने किसानों के हित में खरीदारी शुरू की है। जबकि इन दोनों के अलावा अन्य पैक्स ने भी एफआरके अविलंब उपलब्ध कराने की मांग की है। जबकि धान खरीदारी शुरू किए जाने पर किसानों ने भी खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...