मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 4 -- कांटी। प्रखंड की दो पंचायतों में पैक्स चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आनंद कुमार विभूति ने बताया कि मानिकपुर नरोत्तम व धमौली रामनाथ पश्चिमी पंचायत में पैक्स का उपचुनाव होना है। मानिकपुर नरोत्तम में अध्यक्ष पद के लिए तीन व सदस्य पद के लिए सात ने नामांकन किया। धमौली रामनाथ पश्चिमी में अध्यक्ष पद के लिए तीन व सदस्य पद के लिए 11 ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 16 दिसंबर को चुनाव और उसी दिन मतगणना होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.