सोनभद्र, फरवरी 6 -- सोनभद्र। जनपद में गुमशुदा/लापता बालक-बालिकाओं एवं व्यक्तियों की बरामदगी के क्षेत्र में उत्कृष्ट, संवेदनशील एवं सराहनीय कार्य करने वाले दो पुलिसकर्मियों को कॉप ऑफ द मंथ प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की तरफ से दिए गए निर्देशों के क्रम में मुख्य आरक्षी धनन्जय यादव एवं आरक्षी अनुराग शुक्ला ने दो नाबालिग लड़कियों को बिहार से बरामद किया था। दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए प्रयास जनहित, मानवता एवं जिम्मेदार पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उनके इस उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें कॉप ऑफ द मंथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने कहा कि जनपद पुलिस की तरफ से ऐसे सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाता रहेगा, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अध...