मऊ, जनवरी 15 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाने की साइबर टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए दो अलग-अलग मामलों में साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को उनके खाते में धनराशि वापस कराने में सफलता पाई है। सौम्या त्रिपाठी, निवासी मधुबन के खाते से गलतीवश 5500 रूपये किसी अन्य खाते में स्थानांतरित हो गए थे। इस संबंध में पीड़िता ने विगत 28 सितंबर को साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं दूसरे मामले में उमाशंकर साहनी निवासी भेड़कुल सुल्तानपुर के साथ 11 जून को फोन पे के माध्यम से 50 हजार रूपये का साइबर फ्रॉड हुआ था। इन दोनों मामलों में थाने में तैनात साइबर टीम ने काफी प्रयास के बाद पीड़ितों के खाते में पैसा वापस कराने में सफलता पाई। पुलिस की इन सफल कार्रवाइयों से आमजन में साइबर सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है। लोगों को साइबर अपराध की शिकायत तत्काल दर्ज करा...