गौरीगंज, जनवरी 6 -- अमेठी। संवाददाता जिले के दो पीएम श्री विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नए शौचालय ब्लॉक का निर्माण कराया जाएगा। पीएम श्री स्कूल पचेहरी और सवनगी में बालक व बालिकाओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट ब्लॉक बनाए जाएंगे। जिससे बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय सुविधा मिल सकेगी। जानकारी के अनुसार बालक शौचालय के निर्माण पर लगभग 7 लाख 6 हजार रुपये की लागत आएगी। इस ब्लॉक में तीन सीट वाला शौचालय, एक दिव्यांग अनुकूल शौचालय तथा चार यूरिनल बनाए जाएंगे। ताकि सभी छात्रों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। वहीं बालिकाओं के शौचालय निर्माण पर करीब 6 लाख 34 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। बालिकाओं के लिए बनाए जाने वाले शौचालयों में स्वच्छता, सुरक्षा और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस संबंध में बीएसए संजय त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.