कटिहार, जनवरी 1 -- कटिहार, एक संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दलन रोड ओवर ब्रिज के समीप पुलिस ने एक युवक को दो पिस्टल और एक मैगजीन के साथ गिरफ़्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा पुराना टोला निवासी राहुल कुमार सिंह के रूप में किया गया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार युवक अवैध हथियार लेकर दलन ओवर ब्रिज की ओर जा रहा है। सूचना पर गठित पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग के क्रम में एक बाइक सवार को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से दो पिस्टल और एक मैगजीन को बरामद किया गया। आरोपी का बाइक भी जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.