मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार रात अलग-अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वैन और घर से शराब की खेप जब्त की। इस दौरान दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई बेनीबाद, करजा और तुर्की थाना क्षेत्र में की गई। जब्त की गई शराब 229 कार्टन है। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर बेनीबाद थाना क्षेत्र की जांता पंचायत में रिंटू ठाकुर के घर पर छापेमारी की गई। घर के अंदर से करीब 70 कार्टन शराब जब्त हुई। वहां से धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। झोपड़ी और एस्बेस्टस के मकान को सील करने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके अलावा करजा थाना क्षेत्र के रेवा रोड में उत्पाद विभाग की टीम ने एक पिकअप वैन को पीछा कर पकड़ा। इसपर भूसा लोड था। इसके नीचे शराब के कार्टन को ...