पटना, दिसम्बर 10 -- पटना जिले की दो पालियों में चलने वाले विद्यालयों की दूसरी पाली का संचालन शाम पांच बजे तक ही होगा। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि ठंड की वजह से स्कूलों का संचालन किसी भी सूरत में सुबह आठ बजे से पहले नहीं करना है। ऐसे में कई विद्यालय दो शिफ्ट में संचालित होते हैं। उनके संचालन को लेकर समस्या आ रही थी। इसको देखते हुए निर्णय लिया गया कि पहली पाली सुबह आठ से दोपहर 12:30 बजे तक तो दूसरी पाली दोपहर 12:30 से शाम 5 बजे तक होगी। अब तक दूसरी पाली के विद्यालयों का संचालन 5:30 बजे तक होता था। बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर न पड़े इसके लिए सभी प्राचार्यों को यह निर्देश जारी हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...