नोएडा, जनवरी 31 -- सरगना साथी समेत गिरफ्तार, चोरी की 11 बाइक बरामद नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। रेकी कर दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश किया। सरगना और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया। इनसे चोरी की 11 मोटरसाइकिल और दो चाकू बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली और नोएडा के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। एडिशनल डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि थाना सेक्टर-113 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में सक्रिय दो शातिर वाहन चोर मौजूद हैं और वे किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। इनकी पहचान दिल्ली के गीता कॉलोनी निवासी मोहम्मद नौशाद उर्फ गोलू और एटा निवासी धीरज उर्फ बाबे के रूप में हुई। धीरज वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-121 स्थित गणे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.