गाज़ियाबाद, फरवरी 18 -- लोनी, संवाददाता। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से चोरों ने लाखों रुपये कीमत की 29 बकरियां चोरी कर ली। पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की टीला शहबाजपुर निवासी हारुन ने बताया कि सोमवार देर रात वह परिजनों के साथ मकान में सो रहे थे। चोरों ने देर रात कमरे के बाहर आहते में बंधी करीब 16 बकरियां चुरा ली। चोर बकरियों को कार में रख कर ले गए। घर से दूर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कार दिखाई दे रही है, पर उसका नंबर स्पष्ट नहीं है। वहीं दूसरी ओर कृष्णा विहार कॉलोनी में रहने वाली महिला सियाश्री के घर से दस फरवरी को रात करीब दो बजे पड़ोसी पंकज ने कमरे के गेट की कुंडी लगाकर 13 बकरियां चोरी कर ली। उसे चोरी करके ले जाते समय पुत्री ने देखा, लेकिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.