रायबरेली, दिसम्बर 15 -- ऊंचाहार। निरवापर निवासी प्रेम सिंह कछवाह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गंगश्री व मदारीपुर गांव के दो लोगों ने रविवार रात उसे नशा कराकर घर ले जाकर सुला दिया। आरोप है कि इस दौरान उन लोगों ने घर में रखी तीस हजार की नकदी व हजारों कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सोमवार को पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...