सीतापुर, जनवरी 16 -- महमूदाबाद, संवाददाता। विधायक द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को लेकर एक्स पर पोस्ट किए जाने के बाद पुलिस व राजस्व टीम हरकत में आई। महमूदाबाद पुलिस ने खेत मालिक की तहरीर पर अवैध मिट्टी खनन करने के आरोप में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य नेबुधवार को अपने एक्स अकाउंट पर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को लेकर पोस्ट किया गया था। एक्स मे आरोप लगाया था कि क्षेत्र में लगातार खनन किया जा रहा है, पर जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। विधायक के ट्वीट के बाद शुक्रवार को राजस्व व पुलिस प्रशासन हरकत में आया और जांच पड़ताल शुरू की। पचदेवरा निवासी रमाकांत ने महमूदाबाद थाने में तहरीर दी की उनकी माता के नाम दर्ज जमीन से बीते आठ जनवरी को सलाउद्दीनपुर निवासी समद व विकास ने अवैध रूप से...