कुशीनगर, मार्च 23 -- बोदरवार, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार केवटलिया टोला में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में प्रौढ़ की मौत हो गयी। दूसरे पक्ष का आरोप है कि सीने पर घूसे से वार कर उनकी हत्या की गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार बोदरवार बाजार के केवटहिया टोला में किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। इसका कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। इसी बात को लेकर शुक्रवार को देर रात बोदरवार केवटहिया टोला निवासी 55 वर्षीय ब्रह्मा निषाद अपनी पत्नी राका देवी के साथ बोदरवार निवासी सिरचन निषाद के घर देर रात पूछताछ करने गये। वहां पूछताछ के दौरान दोनों परिवारों में कहासुनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.