मेरठ, दिसम्बर 15 -- परीक्षितगढ़। नगर में वाल्मीकि समाज के लोगों की बैठक हुई। इसमें समाज की एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और आरोपियों को संरक्षण देने के मामले में दो परिवारों का सामाजिक बहिष्कार किया। उन्हें नगर की सीमा में नहीं आने की चेतावनी दी गई। नगर के नवलदेह कूप के पास धर्मशाला में पंचायत में वाल्मीकि समाज के कई लोग मौजूद रहे। इसमें पिछले दिनों एक युवक द्वारा पड़ोसी की बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने पर विरोध जताया। उन्होंने दो परिवारों का सामाजिक बहिष्कार किया। साथ ही नगर की सीमा में आने का भी विरोध किया है। इस मामले में पूरा समाज एकजुट है। इस मौके पर भाजपा नेता बिजेन्द्र लोहरे, सोनू वाल्मीकि, लक्की, राजू, जयभगवान, राजा, लहरी, कपिल लोहरे, मोहित लोहरे आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.