भागलपुर, फरवरी 7 -- भागलपुर। डीएम ने दो पदाधिकारियों को पूर्व में आवंटित कार्यों में आंशिक संशोधन करते हुए कार्यहित में संबंधित कार्यालय का प्रभारी पदाधिकारी के रूप में प्राधिकृत किया है। वरीय उप समाहर्ता अंकिता चौधरी के पास अब अपने कार्यों के अतिरिक्त जिला अभिलेखागार एवं जिला प्रपत्र एवं लेखन शाखा का दायित्व भी होगा। वहीं, वरीय उप समाहर्ता सोनाली के जिम्मे जिला नीलाम पत्र शाखा, जिला जन शिकायत कोषांग का दायित्व होगा। यह आदेश तत्कालिक प्रभाव से प्रभावी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...