बदायूं, फरवरी 17 -- बिसौली। क्षेत्र के गांव गुरयारी में आपसी विवाद ने हुई मारपीट के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों ओर से सात से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान आठ माह की गर्भवती विनीता पत्नी सुनील के पेट पर आरोपियों ने लात मार दी, जिससे वह घायल हो गई। इस बात को लेकर परिजनों में नाराजगी है। घायलों में एक पक्ष के अरविंद, पूनम, रिंकी और सावित्री, जबकि दूसरे पक्ष के जयपाल, तारावती, सुनील और विनीता शामिल हैं। सभी घायल थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मामले में कोतवाल राजेंद्र पुंडीर ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है और मामले की ...