फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 2 -- नवाबगंज। नगला चंदन गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान मारपीट हो गई। इसको लेकर थाना पुलिस से शिकायत की गयी है। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया। एक पक्ष का कहना था कि वह दरवाजे से जानवर निकाल रही थी तभी पड़ोस की महिला ने झगड़ा किया। विरोध किया तो इससे नाराज होकर पत्थर चलाये जिसमें महिला के चोटें आयीं। पुत्रवधू भी घायल हुयी। दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गयी। बाद में समझौता हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...