बागपत, फरवरी 12 -- बिनौली। थाना क्षेत्र के पिचोकरा गांव में गुरुवार की सुबह मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के लोगों में मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष से एक व उसकी पत्नी और दूसरे पक्ष से एक युवक घायल हुआ हैं। गांव मे सुबह बिजली की चैकिंग करने टीम आई हुई थी। टीम ने शहनवाज के घर में बिजली की चैकिंग की। इस दौरान उसकी पड़ोसी नोशाद के साथ कहासुनी हो गयी, दोनों में गाली गलौज होने के बाद लाठी डंडों से मारपीट हुई। जिसमें शहनवाज और उसकी पत्नी साजिदा और दूसरे पक्ष से नोशाद घायल हुआ हैं। दोनों पक्षों ने थाने पर एक दूसरे पक्ष के लोगों के विरुद तहरीर देकर कारवाई की मांग की हैं। सीएचसी बिनौली से घायल शहनवाज और उसकी पत्नी साजिदा को जिला अस्पताल बागपत के लिये रेफर किया गया हैं। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...