कन्नौज, दिसम्बर 18 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मीरपुर में एक सप्ताह पहले दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम मीरपुर निवासी रावेन्द पुत्र सकटे ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 11 दिसम्बर को वह घर की नाली साफ कर रहा था। नाली के पानी को लेकर पूर्व में भी विवाद हुआ था। पंचायत द्वारा नाली खोल दी गई। और मेरी भूमि पर लगे सरकारी नल का पानी नाली में निकलने लगा। इसी बात से खिन्न होकर गांव के रोहित, मोहित, अवनीस, रामनिवास आदि ने गाली गलौज करके मारा पीटा। मेरे पुत्र हरिओम ने वचाव किया तो मोहित ने हरिओम की गर्दन पकड़ ली और रोहित ने हरिओम के सिर पर लाडी से प्रहार कर सिर को फोड दिया। और उसके घर में घुस पत्नी व दिव्यांग पुत्र वधू देवकी, बेटी रेखा के साथ मारपीट करने लगे। घायल पुत्...