कन्नौज, जून 11 -- गुरसहायगंज।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझपूर्वा में सोमवार को दो पक्षों में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन नौ लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम मझपूर्वा निवासी काशिद पुत्र हारून उर्फ मंगली ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने पिता हारून के साथ बाइक से गुरसहायगंज बाजार जा रहे थे। उनके साथ दूसरी बाइक पर भाई राकिब, चाचा नौशाद भी थे। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण वह रुक गए, तो वहां पहले से घात लगाए बैठे इशरत, साकिर आदि ने उन पर चाकू, सरिया और लाठी डंडों से हमला कर दिया। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। चीख पुकार सुन कर तमाम लोग मौके पर आ गए। जिन्होंने बचाया। नौशाद के सिर में चाकू की गंभीर चोट है। पूरी घटना की रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है। पुलिस ने तहरीर के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.