हाथरस, दिसम्बर 5 -- पुरदिल नगर। मोहल्ला पथवारी गेट में गुरुवार की रात आपसी पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षाों में झगड़ा हो गया। मारपीट के वक्त एक युवक घायल हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कालेज ले गये। जहां उसकी मौत हो गई। शाम को शव आते ही परिवार में कोहराम मच उठा। दिनेश पुत्र बाल किशन उम्र 38 वर्ष निवासी मोहल्ला पथवारी गेट का अपने ही मोहल्ले के लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दिनेश गंभीर रुप से घायल हो गया। परिवार के लोग दिनेश को उपचार के लिए मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। वहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। शाम को जैसे ही शव आया तो मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के तीन बच्चे है दो बेटा एक बेटी है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मृतक के पिता ने बताया कि मोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.