मैनपुरी, मार्च 19 -- ग्राम फरैंजी निवासी मालती देवी पत्नी अशोक तेली ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार सुबह 8.30 बजे पाइप डालने की बात पर परिवार के राम सिंह, करन सिंह पुत्रगण भजनलाल, अनिल पुत्र राम सिंह, शिवा पुत्र करन सिंह ने दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। वहीं शिव देवी पत्नी करन सिंह राठौर ने भी तहरीर देकर बताया कि परिवार के अशोक, विशोक पुत्रगण बाबूराम, अंकित, अंशुल पुत्रगण अशोक कुमार ने नाली तोड़ने पर पुनः दोबारा बनाने की बात को लेकर गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारापीटा। जेठ राम सिंह, ननद मुन्नी देवी ने बचाया तो इनको भी पीटा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए भेजकर नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.