रुद्रपुर, फरवरी 4 -- खटीमा, संवाददाता। इस्लाम नगर में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर सात इस्लाम नगर निवासी रहीश बानो पत्नी मुनव्वर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया गया कि 2 फरवरी की रात्रि जावेद उर्फ फूल, निसार व शमशुद्दीन निवासी वार्ड नंबर 11 ने उसके नावेद व जावेद पुत्र मुनव्वर के साथ मारपीट कर चाकू मार कर घायल कर दिया। जिन्हें उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक को पार्किंग करने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मारपीट व चाकू से हमला कर घायल क...