जौनपुर, मई 29 -- सिकरारा। थाना क्षेत्र के चांदपुर (लखापुर) गांव में बुधवार को सुबह दो पक्षो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष लाठी डंडे, ईंट पत्थर से लैस होकर दूसरे पक्ष के दरवाजे पर चढ़कर हमला कर दिया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग छत से फायरिंग करने लगे। एक गोली एक व्यक्ति के पीठ को छूती हुई निकल गई। पुलिस को सूचना दे दी गयी। गांव के धर्मेंद्र सरोज और रमेश सरोज भीलमपुर पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दिया कि वह सुबह साढ़े आठ बजे नहर के रास्ते बाइक से बरईपार जा रहे थे। रास्ते में गांव के कुछ लोग उन्हें रोककर उनकी बाइक की चाबी निकाल लिए। जाति सूचक शब्दों से गालीगुप्ता देने लगे। इस घटना की जानकारी बस्ती के लोगों को हुई तो भी उनके दरवाजे पर उलाहना देने चले गए। विपक्षी छत से फायरिंग किए। आरोप हैकि एक गोली रमेश सरोज के पीठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.