बुलंदशहर, नवम्बर 12 -- बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने गाली-गलौच एवं 12वर्षीय बालिका के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है तो दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। नगर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला न्यू साठा निवासी पीड़ित कैलाश चौहान ने तहरीर देकर बताया कि 8 नवंबर की शाम को उनका पुत्र अमित चौहान अपनी 12वर्षीय पुत्री काव्या के साथ हाईडिल कालोनी के सामने कुछ खाने गया था। आरोप है कि उसी दौरान उनके पुत्र के मोबाइल पर योगेश शर्मा का फोन आया, जिसने फोन पर गाली-गलौच कर दी। इस पर उनका पुत्र अमित अपनी पुत्री के साथ योगेश के घर पर गया था। वहां पर आरोपी योगेश द्वारा उनके पुत्र के साथ गाली-गलौच करते हुए जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.