देवघर, दिसम्बर 6 -- जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी मंडल टोला में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, गाली-ग्लौज और छिनतई को लेकर काउंटर केस केस दर्ज कराया गया है। पहले पक्ष की शिकायतकर्ता सीता देवी ने बताया कि घर में काम कर रही थी, उसी बीच गांव के धनंजय मंडल, बिजली देवी, प्रेम मंडल, पप्पू मंडल, गुलाबी मंडल और गणेश मंडल घुस आए व गाली-ग्लौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के धनंजय मंडल ने आरोप लगाया कि काम कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान रामदेव मंडल, बाबुल मंडल, विवेक मंडल और शांति देवी ने गाली-ग्लौज की। विरोध करने पर मारपीट कर 15 हजार रुपए छिनतई कर ली गई। महिला सदस्यों के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...