बागपत, फरवरी 6 -- दाहा। टीकरी कस्बे में दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग भी कर दी। पीड़ित पक्ष ने थाने पर तहरीर दी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि टीकरी कस्बे में पुनीत व राहुल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद कहासुनी इतनी बढ़ी की दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें राहुल को पुनीत पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। जिसके बाद राहुल पक्ष ने फायरिंग कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी करने में जुटी है। जबकि पुनीत ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं इस संबंध में दोघट थानाध्यक्ष सूर्यदीप सिह ने बताया कि पुनीत की तहरीर आई है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.