सासाराम, मई 27 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। प्रेमनगर दोमुहान लख पर घर में ओरियानी निकालने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्ष से दो-दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व घटना में शामिल छह लोगों को धर दबोचा। वहीं जख्मी को ईलाज के लिए सीएचसी भेजा। एक पक्ष से दो व दूसरे पक्ष के चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रेमनगर दो मुहान लख निवासी सतेन्द्र डोम ने गफ्फार अंसारी को घर की ओरियानी अपने आंगन तरफ निकालने से मना किया। इस पर दोनों आपस में भिड़ गए। दोनों के परिजनों की बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्ष से दो-दो लोग जख्मी हुए हैं। एक पक्ष के सतेन्द्र डोम व नन्हक डोम व दूसरे पक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.