कानपुर, जनवरी 4 -- रूरा। थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी दो पक्षों में बीते शनिवार को मारपीट हो गई थी। इसमें एक पक्ष के बांकेलाल ने दूसरे पक्ष के हरिश्चंद्र,महेश,भगवती,शिवानी पर जबकि दूसरे पक्ष के महेश चंद्र ने महेश,प्रांशु,विकास सुनैना पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...