बगहा, मई 6 -- नौतन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के श्यामपुर कोतराहां गांव में भूमि विवाद को लेकर बीते दिनों हुई दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदनों पर एफआईआर की है। एक पक्ष के लालबाबू यादव ने आवेदन में बताया है कि विगत 29 अप्रैल को उनका भांजा आदित्य कुमार एनआरके विधालय पहाड़पुर से पढ़कर आ रहा था। तभी रास्ते में रोककर जयप्रकाश यादव,संजय यादव, नर्सिंग यादव, रामक्षत्री यादव ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने आयेे साथियों से भी मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष की मालती देवी ने पुलिस को बताया कि जमीन रजिस्ट्री कराने पर नाराज चल रहे लालबाबू यादव, शशिकांत, मधुरंजन और गीता देवी मारपीट कर घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.