बिहारशरीफ, मार्च 12 -- दो पक्षों में मारपीट, 3 गिरफ्तार बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कथराही गांव में बुधवार को महिला से छेड़छाड़ करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायतों के बाद त्वरित कार्रवाई कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक पक्ष के राजकुमार पासवान व निरंजन कुमार तो दूसरे पक्ष के बुधन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के लोगों ने पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने का आवेदन दिया है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से नौ लोगों को नामजद बनाया गया है। दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन की जा रही रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...