बक्सर, फरवरी 15 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्रथम पक्ष की बदुरून खातून ने नगर थाना को दिए आवेदन में कहा है कि वह आदर्श नगर में रहती है। उसका मंझला बेटा दिलशाद शाह बकरी चरा रहा था। तभी, उसका पड़ोसी लालजी नट का बेटा प्रिंस नट बकरी खोलकर ले जाने लगा। इस पर दिलशाद ने विरोध किया। इस पर लालजी नट का बेटा प्रिंस, रंजन व गब्बर ने दिलशाद की जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए बड़े बेटा इरशाद शाह की भी पिटाई कर दी गई। पीड़ित बदुरून का कहना है कि जब उसने लालजी नट से मारपीट का कारण पूछा। तब, उसकी भी पिटाई कर दी गई। वहीं दूसरे पक्ष के लालजी नट ने दिए आवेदन में कहा है कि बदुरून खातून व इनके दोनों बेटे सहित...