सिद्धार्थ, मार्च 17 -- शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के परसा मुतालिका गांव के सिसहनिया टोला में दो पक्षों में पैसे के विवाद को लेकर मारपीट व आगजनी का मामला सामने आया है। गांव निवासी अब्दुल माबूद पुत्र रशीद व गांव के ही अताऊ पुत्र जलील के बीच दो दिन पूर्व कहासुनी हुई। शनिवार को पैसे के लेन देन में दोनों में मारपीट हो गई। इसी दौरान माबूद की झोपड़ी में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों के सहयोग से आग बुझाया। वहीं मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष से एक-एक को लेकर थाने चली गई। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने कहा मारपीट की सूचना मिली तो पुलिस गांव में पहुंच गई। इस दौरान झोपड़ी जल रही थी। दमकल कर्मियों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान उसमें रखी बाइक, मुर्गी के कुछ बच्चे जल गए। दोनों पक्ष फरार है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.