देवघर, अगस्त 8 -- देवघर। बिहार के बांका जिलांतर्गत चांदन थाना के बिहारी गांव में खेत की मेढ़ बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में मारपीट में मां-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी परिवारवाले को होते ही घायलावस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया है। घायल टुनटुन कुमार ने बताया कि खेत में काम कर रहा था, तभी पाटीदार खेत में जबरन मेढ़ बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर दी। मारता देख बचाने आई मां पर भी आरोपियों ने हामला कर दिया, जिससे मां-पुत्र दोनों घायल हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...