गिरडीह, जुलाई 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरहाटांड़ में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। इस मारपीट को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरूद्ध मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में दोनों पक्षों के पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस दोनों ही मामले की तहकीकात कर रही है। एक पक्ष से गरहाटांड़ निवासी पूजा कुमारी पति वरूण राय के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में गरहाटांड़ निवासी संतोष राय, मिंटी देवी एवं सोनू राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आरोपियों पर मारपीट करने समेत अन्य आरोप लगाया गया है। मारपीट में वरूण राय का सिर फट गया है। इधर दूसरे पक्ष से गरहाटांड़ निवासी मिंटी देवी पति संतोष राय के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में गरहाटांड़ निवासी वरूण राय एवं उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.