पीलीभीत, दिसम्बर 11 -- पीलीभीत। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देश नगर निवासी जफर पुत्र अहमद हुसैन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया की छह दिसंबर को मुन्ना पुत्र राशिद निवासी थाली वाली गली और उसके भाई पुन्नू के खिलाफ उसने एक शिकायत पुलिस से की थी। इसी रंजिश को लेकर नौ दिसंबर को सुबह 10 बजे मुन्ना और राशिद ने उसके घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उसके हाथ की अंगुली को दांत से काट दिया। जब उसकी बहन फूल बी और नूर बी ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरा...