धनबाद, फरवरी 17 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। तेतुलमारी के मुख्य मार्ग के समीप सोमवार की दोपहर वाहन पर बाइक सट जाने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो ग‌ई। लाठी डंडे भी चले। इसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति को चोट लगी है। उसका मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया। जख्मी दवा बेचने का काम करता है। दूसरा पक्ष निचितपुर टाउनशिप का रहने वाला बताया जाता है। घटना के बाद तेतुलमारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों पक्षों को थाना ले ग‌ई। शाम में दोनों पक्षों के लोगों के बीच सामाजिक समझौता हुआ। घटना का कारण लग्जरी कार से बाइक सट जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...