बदायूं, मई 19 -- नगर के मोहल्ला अकबराबाद में कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच पहले लात घूंसे चले। बाद में दोनों पक्षों में डंडों से जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है। घटना शनिवार देर शाम करीब आठ बजे की है। बदायूं- मेरठ हाइवे पर अकबराबाद चौराहे पर एक मोबाइल दुकानदार और चाट का ठेला लगाने वाले युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते-देखते दोनों में हाथापाई होने लगी। इसी दौरान कुछ और लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लात-घूसे व डंडों से जमकर मारपीट हुई। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस वालों ने थाने से फोर्स बुलाया और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। संजय, करन, राम भरोसे और अर्जुन के विरुद्ध शांति भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.