गिरडीह, दिसम्बर 14 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के नाढ़ा गांव में शुक्रवार की रात दो पक्षों में मारपीट की घटना हो गई। जिसमें एक पक्ष के सुरेश यादव 47 वर्ष घायल हो गये। घटना के बाद परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। इस संबंध में पीड़ित सुरेश ने बताया कि शुक्रवार की रात में वह शौच के लिए घर से बाहर की ओर जा रहा था। उसी क्रम में विरोधी पक्ष के लोगों ने अचानक हरवे हथियार से लैस होकर हमला कर दिया। जिसमें वे घायल हो गए। बताया कि घटना की सूचना भेलवाघाटी थाना पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...