साहिबगंज, दिसम्बर 15 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत लालमाटी गांव में सोमवार की सुबह धान की तैयारी के दौरान थ्रेशर मशीन से उड़ रहे भूसे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दोनों पक्षों से कुल आठ लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष धान थ्रेशर मशीन से धान की तैयारी कर रहा था ।इसी दौरान मशीन से निकलने वाला भूसा दूसरे पक्ष के घर की ओर जा रहा था, भूसे की दिशा बदलने को लेकर हुए विरोध के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई।घटना में प्रथम पक्ष से हीमांशु शेखर पिता-ग्रीजेश मंडल, तारावती साह पति-हीमांशु शेखर, सुधांशु शेखर, सम्पा कुमारी पति-सुधांशु शेखर,चंचला देवी पति-ग्रीजेश मंडल घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से दाढ़ीवल चौधरी, भगवान चौधरी पिता-दाढ़ीवल चौधरी एवं अनीता चौधरी पत...