पीलीभीत, दिसम्बर 21 -- पीलीभीत,संवाददामा। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का मेडीकल कराकर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम पिपरा भगु निवासी पीतमलाल पुत्र तोताराम ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 19 दिसंबर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव की ही टिकोली देवी उसके घर के बाहर अपने छोटे बच्चों से दरवाजे के सामने नाली मे शौच कराती है। जिसका उसने विरोध किया तो टिकोली देवी,उसके पति उमरायलाल, दुर्वेश पुत्र भूपराम ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए लाठी,डंडों से उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके सिर पर चोट लग गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इधर दूसरे पक्ष के भूपराम ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.