फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 13 -- अमृतपुर। थाना क्षेत्र के गलारपुर गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना अधिक बढ़ा कि लाठी डंडे चले। इसमें छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गांव में बच्चों को लेकर विवाद हो गया था। इस पर बच्चो के परिजन आमने सामने आ गये और झगड़ा बढ़ गया। लाठी डंडे चलने से दोनों पक्षों के कई लोग लहुलुहान हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...