बदायूं, मार्च 24 -- कस्बे में दो पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग घर के बाहर खड़ी बाइकों में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट की घटना कोतवाली क्षेत्र के वार्ड 15 में हाथे वाली मस्जिद के पास की बताई जा रही है। यहां के रहने वाले इमरान ने बताया कि उनके घर के पास अक्सर कुछ युवक खड़े होकर गालीगलौज करते हैं। घटना के दिन भी जब उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने ईंट-पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में इमरान के हाथ में चोट आई है। इसके अलावा, आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी दो बाइकें भी तोड़ दीं। इमरान का कहना है कि इससे पहले भी उन पर हमला किया जा चुका है। इस बार उन्होंने मोहल्ले के ही तीन युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.