हाथरस, फरवरी 10 -- सासनी। क्षेत्र के गांव सहजपुरा में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई इतना ही नहीं दोनों पक्षों के करीब दर्जन भर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर हा लत गंभीर होने के कारण पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सहजपुरा श्रीदेवी अपने पुत्र के साथ कस्बा सासनी में दवा लेने के लिए आ रही थी। गांव के बाहर कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे उसने अपने लड़के से घर जाने को कहा तो लड़कों ने उसके मूंक बधिर पुत्र को पीट दिया । जब महिला ने अपने बच्चों को बचाने का प्रयास किया तुम लोगों ने महिला एवं उसके बेटों को पीटना शुरू कर दिया। मामला इतना तूल पकड़ गया के दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे इतना ही नहीं की फरसे भी चले । जिसमें 13 वर्षीय यीशु 40 वर्षीय सतीश कु...