फिरोजाबाद, फरवरी 20 -- थाना फरिहा क्षेत्र के अखेपुर में स्कूल जा रही छात्रा के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट की। मारपीट में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। फरिहा थाना क्षेत्र के अखेपुर में शुक्रवार की सुबह ग्राम सभा की जमीन को लेकर विवाद हो गया। पूजा देवी ने बताया कि सुबह उसकी बेटी रेनू पुत्री पंकज गांव से इटाहरी स्थित मां पीतांबरा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ने के लिए निकली थी। स्कूल जाते समय गांव के प्रशांत पुत्र विजय सिंह, विकास पुत्र जितेंद्र, पीयूष पुत्र पुष्पेन्द्र, दुष्यंत पुत्र जितेंद्र आदि लोगों ने मिलकर रेनू और पूजा पुत्री राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.