झांसी, मार्च 16 -- झांसी,संवाददाता रक्सा क्षेत्र में दो पक्षों में झंझट के बाद लाठी-डण्डे चले। दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई। जहां दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रक्सा थाना क्षेत्र के नीतेश प्रजापति पुत्र रमेश प्रजापति ने शिकायत दर्ज कराई है कि 14 मार्च को सिजवाहा निवासी बंटी यादव, संजीव प्रजापति निवासी रक्सा, रविंद्र प्रजापति, राहुल प्रजापति, अनीता प्रजापति पांच अन्य साथियों के साथ उसके घर शराब के नशे में आया और गाली-गलौंज कर पथराव करने लगे। आरोप लगाया कि सभी ने मिलकर लाठी-डण्डों से मारपीट कर दी। इससे हेमंत राजपूत, पवन प्रजापति घायल हो गए। पुलिस ने नीतेश की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं रविंद्र प्रजापति पुत्र मट्टूलाल निवासी...