बिजनौर, फरवरी 7 -- नगीना के बीच बाजार में चले लाठी डंडे जिसमें तीन लोग गंभीर घायल। घायल सीएचसी लाया गया। जहां पर उपचार के बाद अंशु व दयानंद को बिजनौर रेफर कर दिया। अस्पताल में पुलिस भी पहुंच गई। जिसकी वीडियो वायरल हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नगर के मुख्य बाज़ार स्थित नगर पालिका परिषद के निकट तीन युवकों में हुई मामुली सी कहा सुनी मारपीट में बदल गई,जिससें तीनों युवक घायल हो गए। नगर पालिका के निकट बाल्मीकि बस्ती निवासी पालिका के सफाई नायक अरविंद बाल्मीकि का पुत्र अंशु सांय के समय अपनी मम्मी की दवाई लेने जा रहा था।जब वह एक मोबाइल शाप के निकट से गुज़र रहा था, कि उसी समय दयानंद सैनी व मोनू सैनी ने उसे रोका,उसके बाद आपस में हुई कहा सुनी मारपीट में तब्दील हो गई,जिससे तीनों को काफी चोटें आई।झगड़े के चलते बाज़ार में अफरा तफरी का माह...