देवरिया, फरवरी 28 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। पीने खाने को लेकर रामपुर कारखाना कस्बे में बुधवार की देर रात दो लोग आपस में भिड़ गए। मौके पर पहुंचे परिजन एक दूसरे पर ईंट पत्थर चलाने लगे। इससे भगदड़ की स्थिति बन गई। बवाल को देखते हुए रात में पीआरबी तो सुबह हुई मारपीट के बाद इंस्पेक्टर को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों से 11 लोगों का शांति भंग में चालान किया है। रामपुर कारखाना के अंबेडकर वार्ड में बुधवार की देर रात पीने खाने को लेकर दो लोग आपस में कहा सुनी के बाद मारपीट कर लिए। जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ करने लगे। उसी दौरान बात बिगड़ गई। दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक दूसरे पर ईंट पत्थर और लाठी डंडा चलाना शुरु कर दिया। एक व्यक्ति की सूचना पर पीआरबी मौके पर पहुंची। पुलिस जीप के सायरन सुनते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.