कौशाम्बी, फरवरी 23 -- सैनी थाना क्षेत्र के पथरावां गांव में रविवार दोपहर मामूली बात पर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में पूर्व प्रधान समेत 10 लोगों को चोटें आई हैं। इनमें गंभीर हालत देख तीन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के तहरीर लेकर पुलिस जांच कर रही है। काजीपुर मजरा पथरावां गांव के पूर्व प्रधान बचान सिंह यादव पुत्र राधेश्याम के भाई कुलवंत सिंह रविवार दोपहर किसी काम से अलीपुर जीता बाजार गए थे। लौटते वक्त गांव में पड़ोस के सचिन पुत्र महेंद्र सिंह की मोटरसाइकिल से उनकी बाइक में टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। मारपीट में पूर्व प्रधान के साथ उनकी पत्नी विमला देवी, भतीजे पप्पू यादव, भयाहू अंजू देवी को चोटें आई हैं। वहीं, दूसरी तरफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.