मऊ, नवम्बर 8 -- मऊ, संवाददाता। भूमि विवाद को लेकर शनिवार को थाना सरायलखंसी क्षेत्र के पलीगढ़ गांव में दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। खूनी संघर्ष में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पलीगढ़ गांव में दो पक्षों के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनों पक्ष विवाद को लेकर आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच फावड़े, लाठी-डंडे और धारदार हथियार से जमकर प्रहार किया गया। दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सरायलखंसी थाना अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि मारपीट के दौरान राजकुमार को गंभीर चोंट आई है। फिलहाल घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.